Noida News : विभिन्न जगहो पर रहने वाले 5 लोगो ने की आत्महत्या

Jun 15, 2024 - 10:06
Noida News : विभिन्न जगहो पर रहने वाले 5 लोगो ने की आत्महत्या
Symbolic image

Noida News : जनपद गौतम बुद्ध नगर के विभिन्न जगहों पर रहने वाले तीन लोगों ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर लिया है। 

Noida News : 

 पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना फेस- वन क्षेत्र में रहने वाले राहुल कुमार पुत्र शंकर प्रसाद निवासी सेक्टर 8 उम्र 20 वर्ष ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 49 क्षेत्र में रहने वाली अंजलि पुत्री राजू तोमर उम्र 19 वर्ष ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र में रहने वाले मुकुल यादव पुत्र करण सिंह यादव निवासी ग्राम पतवाड़ी उम्र 24 वर्ष जो कि कुछ समय से डिप्रेशन में चल रहे थे, उनका इलाज नोएडा के नियोजन अस्पताल में चल रहा था। आज उन्होंने सुबह के समय अपने घर पर पंखे से फंदा लगा लिया। उनके परिजनों ने गंभीर हालात में ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के सेक्टर 151 स्थित जेपी अमन सोसायटी में रहने वाले मनीष कुमार 30 वर्ष ने आज सुबह को अपने घर पर पंखे से फंदा लगा लिया। उनकी पत्नी ने गंभीर हालत में फंदे से उतार कर ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि बिसरख क्षेत्र के ग्राम मिल्क लछ्ची में रहने वाले गौतम कुमार पुत्र हरिचंद उम्र 28 वर्ष जाति जाटव ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। वह ऑटो चलाते थे ,तथा शराब पीने के आदि थे। इस बात को लेकर उनके परिवार में आए दिन झगड़ा होता रहता था।