Noida News : छत से गिरकर 17 वर्षीय छात्रा की मौत

Sep 16, 2025 - 13:13
Noida News : छत से गिरकर 17 वर्षीय छात्रा की मौत
Symbolic Image

Noida News : थाना फेस-दो क्षेत्र के इलाहाबास गांव में रहने वाली एक 17 वर्षीय छात्रा बीती रात को संदिग्ध परिस्थितियों में छत से नीचे गिर गई। इस घटना में उसकी मौत हो गई।

Police Sation Phase 2 Noida News : थाना फेस- 2 के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया कि इलाहाबास गांव में रहने वाली कुमारी आरुषि उम्र 17 वर्ष बीती रात को अपने घर की छत पर थी, तभी वह असंतुलित होकर उपर से नीचे गिर गई। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। उन्होने बताया कि वह एक स्कूल से पढ़ाई कर रही थी। इस घटना से मृतका के परिजनों में मातम का माहौल है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।