Noida News : विशेष अभियान के दौरान 12 डग्गामार बसें सीज

Jul 6, 2024 - 10:33
Noida News : विशेष अभियान के दौरान 12 डग्गामार बसें सीज
Symbolic image

Noida News : गौतम बुद्ध नगर के संभागीय परिवहन विभाग ने डग्गामार वाहनो के खिलाफ विशेष अभियान चलाया है। इस अभियान के दौरान 12 डग्गामार बसों को सीज किया गया है।

Noida News : 

 सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सियाराम वर्मा ने बताया कि डग्गामारा वाहनो पर लगाम कसने के लिए परिवहन विभाग ने विशेष अभियान चलाया है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए 12 डग्गामरा बसो को सीज किया है। उन्होंने बताया कि सेक्टर 37, सेक्टर 62, परी चौक समेत कई जगहों पर चेकिंग की गई। उन्होंने बताया कि पीटीओ राजेश मोहन और ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि डग्गामर वाहनो के चलते उत्तर प्रदेश सरकार को राजस्व में काफी घाटा हो रहा है।