Noida News : पुलिस की काउंसिलिंग से बने पति-पत्नी के संबंध

Jun 1, 2024 - 12:53
Noida News : पुलिस की काउंसिलिंग से बने पति-पत्नी के संबंध

Noida News : पति-पत्नी के बीच घर में मामूली कहासुनी और विवाद के कारण मनमुटाव हो गया। दोनों ने रिश्ते को खत्म करने का बन बना लिया। इस मामले में महिला ने अपने ससुरालियों के खिलाफ दहेज की मांग, शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की।

Noida News : 

एसीपी महिला सुरक्षा सौम्या सिंह ने बताया कि एक मार्च 2024 का हिमानी (बदला नाम) निवासी दादरी ने अपने पति अमित (बदला नाम) निवासी हरियाणा व अन्य ससुराली जनों के विरुद्ध अतिरिक्त दहेज की मांग करना, गाली गलौज, मारपीट करना, शारीरिक व मानसिक शोषण करना आदि आरोपों के संबंध में शिकायत दिया था। जिस पर एफडीआरसी 108 की टीम को मध्यस्थता के लिए निर्देशित किया गया था। जिसके बाद एफडीआरसी 108 में मौजूद निजी विश्वविद्यालय के प्रोफेशनल काउंसलर्स की टीम ने दोनों पक्षों को अलग-अलग दिनों में बुलाकर उनके साथ बातचीत कर उनको समझाया। काउंसलिंग के दौरान दोनों पक्षों का पारिवारिक बातों को लेकर व घर के कामकाज को लेकर आपसी विवाद होना पाया गया। उन्होंने बताया कि काउंसलिंग के उपरांत दोनों पक्षों का आपसी सहमति से साथ-साथ रहने का समझौता हो गया है। इसके साथ ही दोनों पक्ष साथ-साथ रहने को लेकर सहमत हो गए हैं। आवेदिका द्वारा लिखित बयान दिए गए कि वह अपने प्रार्थना पत्र पर कोई कार्यवाही नहीं चाहती है। इन दोनों की शादी वर्ष 2020 में अरेंज मैरिज हुई थी। अब दोनों के मध्य कोई मनमुटाव नहीं है।