Noida News : विभिन्न जगहों से 11 लुटेरे गिरफ्तार, लुटे हुए 68 मोबाइल फोन, लैपटॉप और नगदी बरामद

Sep 17, 2026 - 19:51
Noida News : विभिन्न जगहों से 11 लुटेरे गिरफ्तार, लुटे हुए 68 मोबाइल फोन, लैपटॉप और नगदी बरामद
Symbolic Image

Noida News : नोएडा पुलिस ने विभिन्न जगहों से 11 बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूटे हुए 68 कीमती मोबाइल फोन, लैपटॉप, नगदी, अवैध हथियार आदि बरामद किया है।

 पुलिस उपायुक्त सेंट्रल जोन शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 63 पुलिस ने एक सूचना के आधार पर बृहस्पतिवार को गर्वित गोयल, अमन, हर्ष कुमार तथा रोहित कुमार को गिरफ्तार किया है। इनके गिरफ्तारी एफएनजी गोल चक्कर के पास से हुई है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने विभिन्न जगहों से लूटे हुए 24 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, 8000 नगद, अवैध हथियार तथा घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल बरामद किया है। इन बदमाशों एनसीआर में लूटपाट की दर्जनों वारदातें करनी स्वीकार की है। इन बदमाशों ने एक इंजीनियर से उसका लैपटॉप, मोबाइल फोन और एटीएम कार्ड लूट लिया था, तथा उसके खाते से रकम निकाल ली थी।

 

डीसीपी ने बताया कि कि एक अन्य मामले में थाना फेस दो पुलिस ने भंगेल गांव के पास से एक बाइक पर सवार दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।उन्होंने बताया कि पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस को 22 मोबाइल फोन और दो चाकू मिला है। बाइक के संबंध में पता चला कि वह चोरी की है। आरोपियों की पहचान बिहार के जिला सुपौल निवासी संतोष चौधरी और जिला बदायूं के बिल्सी निवासी फारूख उर्फ सफीया के रूप में हुई। संतोष वर्तमान में निठारी गांव और फारुख हल्द्वानी गांव में रहता है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे एनसीआर में चोरी की बाइक से मोबाइल फोन चोरी और झपटमारी करते।

नोएडा जोन की एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि पुलिस थाना सेक्टर 58 पुलिस ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर जुबलियेंट पार्क के पास से मोबाइल फोन चोरी/झपटमारी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान जिला फर्रुखाबाद के दौलतपुर गांव निवासी अतुल गौतम, बिहार के जिला सहरसा के जलसीमा गांव निवासी नितीश चौहान और जिला हरदोई के हसोरा गांव निवासी रिशू पांडेय के रूप में हुई।तीनों आरोपी वर्तमान में गाजियाबाद की खोड़ा कॉलोनी में किराये पर रहते हैं। उनके साथ मिले दो नाबालिगों को भी अभिरक्षा मे लिया गया। सभी के पास से झपटमारी के 22 मोबाइल फोन, चोरी की बाइक और दो चाकू बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गिरोह के सदस्य झपटमारी के दौरान नाबालिगों को आगे रखते, ताकि किसी को उन पर शक न हो।