Noida News : उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल ने योगी सरकार को दी बधाई, कहा यह है स्वर्णिम काल

Mar 27, 2025 - 14:09
Mar 27, 2025 - 14:11
Noida News : उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल ने योगी सरकार को दी बधाई, कहा यह है स्वर्णिम काल

          उद्योग, व्यापार एवं श्रम बंधु की हुई बैठक, समस्याओं से अवगत हुए डीएम 

 Noida News : गौतमबुद्व नगर के डीएम मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में उद्योग, व्यापार एवं श्रम बंधु की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें तीनों संगठनों ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा में व्याप्त समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया।

नोएडा शिल्प हाट के सभागार में डीएम मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला उद्योग एवं जिला व्यापार से जुड़े समस्त प्रतिनिधियों की विद्युत कटौती, पानी ट्रैफिक जाम, ईएसआई अस्पताल निर्माण, टूटी सड़के, अतिक्रमण जैसी समस्याओं पर चर्चा हुई। डीएम ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनपद गौतम बुद्ध नगर उत्तर प्रदेश का शो विंडो कहा जाने वाला जनपद है और जनपद के औद्योगिक विकास में उद्यमियों व व्यापारियों का विशेष योगदान है।

इसलिए अधिकारियों को दायित्व और अधिक बढ़ जाता है कि उद्यमी प्रतिनिधियों के द्वारा उद्योग से जुड़ी हुई जो समस्या आज उद्योग बंधु की बैठक में रखी गई हैं संबंधित विभाग के अधिकारी अभियान चलाकर सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर उनका निराकरण करने की कार्रवाई करेंगे एवं प्रदेश सरकार के द्वारा जनपद के औद्योगिक विकास को गति प्रदान करने के उद्देश्य से उद्यमियों के लिए संचालित सभी योजनाओं का लाभ मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप उद्यम बंधु तक प्रमुखता के साथ पहुंचाए जाने की कार्रवाई भी संबंधित विभाग के अधिकारियों के द्वारा सुनिश्चित की जाए।


 जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक के के डीएम ने व्यापार बंधु की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उनकी समस्याओं का सुना। इस दौरान उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश पदाधिकारियों ने डीएम को राज्य सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी। प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने कहा कि यह हमारे लिए स्वर्णिम काल है। इन आठ वर्षों में हमने अपने आप को जीने का नया तरीका देखा है। विकास जैन ने योगी सरकार द्वारा किए गए कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने जिले में व्याप्त मूलभूत समस्याओं से डीएम को अवगत करवाया।

व्यापारियों की समस्याएं सुनने के बाद डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि व्यापारियों के द्वारा आज जो भी समस्याएं व्यापार बंधु की बैठक में उठाई गई हैं। संबंधित विभाग के अधिकारी शिकायतों का संज्ञान लेते हुए समस्याओं का निराकरण करें। उन्होंने कहा कि जनपद के आर्थिक विकास में व्यापारी बंधुओं का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान है। इसलिए अधिकारियों का दायित्व बनता है कि व्यापारी बंधुओं के सम्मुख जो समस्याएं आ रही हैं उनका बहुत ही गंभीरता के साथ निस्तारण किया जाए।

व्यापार बंधु की बैठक में प्रदेश चेयरमैन नवनीत गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन, उपाध्यक्ष निखिल अग्रवाल, प्रवीन गर्ग, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष वन्दना गुप्ता, उद्योग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शक्तिसिंह, प्रदेश महामंत्री सचिन गोयल, प्रदेश मंत्री मनीष शर्मा, अंकुर बंसल, शिवा  चौहान, आकाश तोमर सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहें।

वहीं उद्योग बंधु की बैठक में एनईए अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन, महासचिव वीकेसेठ, उपाध्यक्ष राजेन्द्र मोहन जिंदल, कोषाध्यक्ष एससीजैन, सह कोषाध्यक्ष संदीप विरमानी, सचिव राहुल नैययर, राजन खुराना, विरेन्द्र नरूला, सह सचिव जीके बंसल, अजय अग्रवाल, ओम प्रकाश, अंकुर अरोड़ा सहित अन्य शामिल हुए