Noida News : जनपद गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने बीती रात को विशेष अभियान के तहत विभिन्न जगहों से 16 बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके पास से अवैध हथियार और मादक पदार्थ बरामद किया है।
Noida news :
थाना ईकोटेक- 3 पुलिस ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर विकेश पुत्र तुकमान सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके पास से 20 पव्वा देसी शराब बरामद किया है। थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडे ने बताया कि यह काफी दिनों से अवैध रूप से शराब बेच रहा था। थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में थाना ईकोटेक- तीन पुलिस ने रामशरण पुत्र सतपाल को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से 20 पव्वा देसी शराब बरामद हुआ है। थाना बादलपुर के प्रभारी निरीक्षक अमरेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना पुलिस ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर संजय को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 36 पव्वा देसी शराब बरामद किया है।
थाना फेस-2 के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया कि बीती रात को एक सूचना का आधार पर उप निरीक्षक राधे सक्सेना ने हंसराज को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 48 पव्वा देसी शराब बरामद किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में उप निरीक्षक राधे सक्सेना ने बृजेश कुमार पुत्र अनिल को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने एक चाकू बरामद किया है। उन्होंने बताया कि उप निरीक्षक धीरेंद्र सिंह मलिक ने एक सूचना के आधार पर बीती रात को इरफान उर्फ पिंटू को गिरफ्तारक किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 1 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। थाना सेक्टर 142 के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि बीती रात को एक सूचना का आधार पर थाना पुलिस ने राजेश कुमार पुत्र चतुर्वेज को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 30 पव्वा अवैध शराब बरामद किया है। थाना सेक्टर 63 के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि ज्ञानेंद्र सिंह यादव ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर रतन कुमार को गिरफ्तार कर उसके पास से 108 पव्वा देसी शराब बरामद किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी काफी दिनों से अवैध रूप से शराब बेच रहा था।
थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक विनोद चाहर ने बताया कि बीती रात को एक सूचना का आधार पर थाना पुलिस ने जिया अली को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 35 पव्वा देसी शराब बरामद किया है। उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में उपनिरीक्षक कृष्ण बिहारी वाजपेई ने मोंटी सिंह को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 30 पव्वा देसी शराब बरामद किया है। थाना सेक्टर 24 के प्रभारी निरीक्षक श्यामबाबू शुक्ला ने बताया कि बीती रात को एक सूचना का आधार पर थाना पुलिस ने अरुण पुत्र रामबाड़ेश्वर के गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 35 पव्वा देसी शराब बरामद किया है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि यह काफी दिनों से अवैध रूप से शराब बेचने के धंधे में संलिप्त था। थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सैनी ने बताया कि बीती रात को एक सूचना का आधार पर थाना पुलिस ने गुरदीप पुत्र बैजनाथ को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने अवैध शराब बरामद किया है। इसकी गिरफ्तारी सेक्टर 76 मेट्रो स्टेशन के पास से हुई है। उन्होंने बताया कि उप निरीक्षक सोनू कुमार ने एक सूचना का आधार पर मुमताज अली को गिरफ्तार कर इसके पास से एक किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया है। उन्होंने बताया कि इसकी गिरफ्तारी सेक्टर 47 के पास से हुई है। उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में उप निरीक्षक सोनू कुमार ने साजन पुत्र जुबेर अंसारी को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 20 पव्वा देसी शराब बरामद किया है।
थाना सेक्टर 58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर उप निरीक्षक विपुल कुमार ने शिव कश्यप पुत्र विजय कश्यप को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि तलाशी लेने पर इसके पास एक अवैध चाकू मिला है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि यह लूटपाट करने की नीयत से अवैध हथियार लेकर घूम रहा था। थाना सेक्टर 113 के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि बीती रात को उप निरीक्षक राम सुरेश ने एक सूचना के आधार पर अजीत घोष को परथला के पास से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि तलाशी लेने पर इसके पास से पुलिस को एक अवैध चाकू मिला है।