Noida News : रेव पार्टी में सांपों का जहर सप्लाई करने के आरोपी यू-ट्यूबर एल्विस यादव समेत दो को मिली जमानत

Noida News : रेव पार्टी में सांपों के जहर सप्लाई करने के आरोप मे गिरफ्तार किए गए बिग बॉस विजेता और मशहूर यूट्यूबर एल्विस यादव और उसके दो साथियों ईश्वर और विनय को आज गौतम बुद्ध नगर न्यायालय ने जमानत पर रिहा कर दिया है। पुलिस ने एल्विश को बीते रविवार को उस समय गिरफ्तार कर लिया था जब वह नोएडा के सेक्टर 29 में किसी से मिलने आया था।
Noida News : गौतम बुद्ध नगर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता उमेश भाटी देवटा ने कि एल्विस यादव ईश्वर, विनय की जमानत पर आज एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट जय हिंद कुमार सिंह की न्यायालय में सुनवाई हुई। उनकी तरफ से अधिवक्ताओं ने अपना पक्ष रखा। नोएडा पुलिस द्वारा लगाई गई कुछ धाराएं कोर्ट ने कल खारिज कर दी थी। आज न्यायालय ने दोनों पक्षों के वकीलों की बहस सुनने के बाद एल्विस और उसके साथियो को जमानत पर रिहा कर दिया है। इस मामले में एल्विश की गिरफ्तारी के बाद 2 दिन पहले थाना सेक्टर 20 पुलिस ने उसके दोस्त विनय और ईश्वर को भी गिरफ्तार किया था। अधिवक्ता उमेश भाटी ने बताया कि तीनों की को 50-50 हजार रुपए के निजी मुचलके पर जमानत पर रिहा किया गया है। उन्होंने बताया कि संभवत आज शाम तक तीनों कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद लुक्सर जेल से रहा हो जाएंगे। उनकी जमानत राशि भरने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
Noida News : बिग बॉस विजेता एल्विस यादव समेत 6 लोगों के खिलाफ कोतवाली सेक्टर 49 में पीपुल्स फॉर एनिमल संस्थान के पदाधिकारी गौरव गुप्ता ने सांपों के जहर सप्लाई करने के मामले में 2 नवंबर वर्ष 2023 को मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद इस मामले में पुलिस ने चार सपेरे और एक अन्य को गिरफ्तार किया था। इस मामले में पुलिस ने एलविश यादव को बीते रविवार को गिरफ्तार किया था।
Noida News : इस मामले में पुलिस ने पहले राहुल, टीटू नाथ, जयकारा नाथ, रघुनाथ आदि को गिरफ्तार किया था। इनके पास से बरामद सांप के जहर को लैब में भेजा गया। जहर की पुष्टि होने के बाद एल्विस यादव के खिलाफ पुलिस ने जांच शुरू की। इस मामले की जांच थाना सेक्टर 20 पुलिस को सौंप गई। 17 मार्च को थाना सेक्टर 20 पुलिस ने एल्विश को गिरफ्तार कर लिया था।
Noida News : रेव पार्टी आयोजित करने और उसमें सांपों के जहर सप्लाई करने के मामले में घिरे एल्विश यादव की मुश्किलें 17 मार्च को उस समय बढ़ गई थी जब उसने नोएडा पुलिस पर तंज कसा था। सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर उसने कहा था कि पुलिस ने सड़क से सपेरों को पकड़ा और उनपर रेव पार्टी में शामिल होने का आरोप लगा दिया। वीडियो में खुली चुनौती देते हुए उसने रेव पार्टी में मौजूद होने की बात साबित करने को कही थी। साथ ही यह भी कहा था कि अगर नोएडा पुलिस ने आरोप साबित कर दिया तो वह कपड़े खोलकर नाचेगा। इसके बाद से नोएडा पुलिस ने जांच को तेजी से आगे बढ़ाया। जयपुर से आई एफएसएल रिपोर्ट के अध्ययन के लिए एक छह सदस्यीय टीम बना दी। वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत जितने भी केस देश भर में दर्ज हुए उनका भी एक टीम ने अध्ययन किया ताकि मामले से जुड़े सारे तथ्यों और सबूतों को जुटाया जा सके। अधिवक्ताओं समेत कानून के जानकारों से भी इस दौरान नोएडा पुलिस ने संपर्क कर विधिक राय ली। जब सारे साक्ष्य को पुलिस ने एकत्र कर लिया तो एल्विश को नोटिस देकर बुलाया गया। जैसे ही वह पूछताछ के लिए आया पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। नोएडा पुलिस एल्विश यादव को लेकर रविवार शाम करीब चार बजे ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोर्ट पहुंची।
गिरफ्तारी के बाद नोएडा पुलिस ने एल्विश को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेने की योजना बनाई । उससे पूछे जाने वाले सवालों की सूची भी तैयार कर ली गई थी।
Noida News : नोएडा पुलिस लंबे समय से एल्विश की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी थी। लोकसभा चुनाव को लेकर जैसे ही आचार संहिता लगी उसकी उल्टी गिनती शुरू हो गई। आचार संहिता लगने के अगले ही दिन पुलिस ने पूछताछ के लिए उसे बुलाया और गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एल्विश की हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री से नजदीकी थी। जैसे ही मुख्यमंत्री पद से वह हटे एल्विश की मुश्किलें फिर से बढ़ गईं। एल्विश पूर्व मुख्यमंत्री की कई सभाओं में जा चुका है और उनके लिए प्रचार भी कर चुका है। सोशल मीडिया पर भी दोनों की कई बार जुगलबंदी दिखी है। एल्विश की मौजूदगी में पूर्व मुख्यमंत्री ने खुले मंच से उसकी तारीफ भी की थी। हालांकि रेव पार्टी मामले ने जब तूल पकड़ा तो पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा उनका एल्विश से कोई निजी संबंध नहीं है।
Noida News : सांपों के जहरीले खेल में फंसे एल्विश का विवादों से पुराना नाता है। इन्हीं गलतियों की वजह से उसे सलाखों के पीछे जाना पड़ा। एल्विश यादव एक होटल में यूट्यूबर मैक्सटर्न उर्फ सागर ठाकुर को थप्पड़ मारने से पहले एक फैन को भी थप्पड़ जड़ चुके हैं। उनका वो वीडियो भी खूब वायरल हुआ था। पिछले साल दिसंबर में एल्विश यादव का एक वीडियो वायरल हुआ था, जो वैष्णोदेवी का था। उस वीडियो को शेयर करते हुए कहा जा रहा था कि एल्विश और उनके ग्रुप की स्थानीय लोगों से लड़ाई हो गई है और एल्विश के साथ मारपीट की गई है। हालांकि, एल्विश ने उस वीडियो को भी गलत बताया था। एक बार एल्विश यादव पर रोडसाइड से गमला चोरी करने का आरोप भी लगा था। उनकी कार गमला चोरी करने के लिए इस्तेमाल की गई थी, इस कारण एल्विश को काफी ट्रोलिंग भी सहनी पड़ी थी। हालांकि, इस मामले से भी एल्विश यादव ने पल्ला झाड़ लिया था। फिल्म अभिनेता सलमान खान पर टिप्पणी करके भी एल्विश घिर चुके हैं।
Noida News : एक नामी एनजीओ के सदस्य ने स्टिंग ऑपरेशन के आधार पर मामले की शिकायत नोएडा पुलिस से की थी। पुलिस ने सेक्टर-49 इलाके में रेड की। इसी दौरान पांच आरोपी पकड़े गए। पुलिस को मौके से 20 मिलीमीटर स्नेक वैनम और 9 जहरीले सांप मिले थे। आरोपियों ने पूछताछ में बताया था कि एल्विश यादव की पार्टी में सांप की सप्लाई किया करते थे। इसके बाद अब पुलिस ने एल्विश के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की है। इसमें बताया गया है कि पार्टी में प्रतिबंधित सांपों और विदेशी लड़कियों की भी एंट्री होती थी। नोएडा में सांपों की तस्करी मामले में भाजपा सांसद मेनका गांधी पर भी एल्विश टिप्पणी कर चुके हैं। इसके साथ ही वह गाजियाबाद के एक पत्रकार को भी धमकी दे चुका है।
Noida News : नोएडा पुलिस गिरफ्तारी के बाद एल्विश से पूछताछ के लिए उसे सेक्टर-73 स्थित एक फार्म हाउस पर ले गई। बताया जा रहा है कि संबंधित फॉर्म हाउस एल्विश के किसी जानने वाले का था। फार्म हाउस में उससे करीब एक घंटे तक पूछताछ हुई। पूछताछ के दौरान पुलिस अधिकारी और जांच अधिकारी के अलावा अंदर कोई मौजूद नहीं था। इसे पूरी तरह से नोएडा पुलिस ने गोपनीय बनाए रखा। बताया जा रहा है कि एल्विश निजी कार से यहां पहुंचा था। एल्विश यादव को गिरफ्तार करने की तैयारी पिछले एक सप्ताह से चल रही थी और पुलिस लगातार एल्विश यादव से संपर्क में थी। विश्वास में आने के बाद ही वह नोएडा आने को राजी हुआ था।
Noida News : कानून के जानकारों के अनुसार सांपों के जहर सप्लाई करने व विष का कारोबार करने के आरोप में यू-ट्यूबर एल्विश यादव के खिलाफ कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कई धाराएं बढ़ाई है। इनमें एनडीपीएस 8/20/27/ 27ए/29/30/32 शामिल है। कल कोर्ट ने एल्विश पर लगी धारा 27 और 27 ए को चार्ज से हटा दिया था। उसके बाद ही उसकी जमानत होने की चर्चा तेज हो गई थी।