Noida News : वायनाड लोस सीट पर भारी मतों से विजयी होगी प्रियंका गांधी : अभिषेक जैन

Nov 19, 2024 - 18:13
Noida News : वायनाड लोस सीट पर भारी मतों से विजयी होगी प्रियंका गांधी : अभिषेक जैन

 Noida News : कांग्रेस पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ से जिलाध्यक्ष अभिषेक जैन ने एक्स्पो न्यूज के साथ बातचीत में कहा है कि केरल में वायनाड लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस महासचिव एवं इंडिया गठबंधन उम्मीदवार प्रियंका गांधी वाड्रा भारी मतों से जीत दर्ज करेगी।

उन्होंने कहा कि बीते 13 नवंबर को वायनाड लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में क्षेत्र की जनता ने प्रियंका गांधी के पक्ष में भारी संख्या में मतदान किया है। इसके अलावा महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा सभा सहित यूपी उपचुनावों में भी इंडिया गठबंधन बड़ी जीत दर्ज करने जा रही है।


जिलाध्यक्ष अभिषेक जैन ने कहा कि लोग भारतीय जनता पार्टी के कुशासन, कमरतोड़ मंहगाई, खराब कानून व्यवस्था तथा बेरोजगारी से तंग आ चुके हैं। देश की जनता अब बदलाव चाहती हैं। भाजपा का नकली मुखौटा सबके सामने आ गया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा जनता का हितैषी होने का दावा तो करती है मगर जनता के लिए कुछ नहीं करती। जिसके चलते आज महंगाई और बेरोजगारी 7वें आसमान पर पहुंच गई है। हर तरफ जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। जनता की जेब खाली है। उन्होंने कहा कि आगामी 23 नवम्बर को जब उप चुनाव के नतीजे आएंगे तो केरल, महाराष्ट्र, झारखंड सहित उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन अच्छी जीत दर्ज करेगी।


जिलाध्यक्ष अभिषेक जैन ने बताया कि प्रियंका गांधी साउथ से चुनाव मैदान में उतरने वाली गांधी परिवार की चौथी सदस्य हैं। प्रियंका गांधी की ही तरह सोनिया गांधी ने भी पहला चुनाव साउथ की सीट से लड़ा था। वह 1999 के लोकसभा चुनाव में कर्नाटक की बेल्लारी सीट से निर्वाचित हुई थीं।

हालांकि, तब वह दो सीटों से चुनी गई थीं। सोनिया गांधी ने कर्नाटक की बेल्लारी और यूपी की अमेठी, दोनों ही सीटों से चुनाव जीता था और बाद में साउथ की सीट छोड़ दी थी। उन्होंने बताया कि चुनावी राजनीति में साउथ के रास्ते एंट्री करने वाली प्रियंका गांधी अपनी मां सोनिया गांधी के बाद गांधी परिवार की दूसरी सदस्य हैं।