Noida News : ग्रेटर नोएडा में कारगिल विजय दिवस पर भाजपा ने सैनिकों को किया सम्मानित

Jul 26, 2025 - 19:00
Noida News : ग्रेटर नोएडा में कारगिल विजय दिवस पर भाजपा ने सैनिकों को किया सम्मानित
Noida News : जनपद गौतमबुद्व नगर में भारतीय जनता पार्टी ने आज कारगिल विजय दिवस पर वर्तमान व पूर्व सैनिकों एवं शहीद सैनिकों के परिजनों को फूल माला पटका पहनाकर स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सैनिकों के सम्मान में संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया।

भाजपा ने जिला कार्यालय तिलपता गोलचक्कर पर शौर्य और पराक्रम के प्रतीक कारगिल विजय दिवस पर जिला संगोष्ठी व सैनिक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया। आयोजित कार्यक्रम में मुख्यतिथि जिला प्रभारी प्रमोद गुप्ता रहे। विशिष्ट अतिथि एमएलसी नरेन्द्र भाटी रहे। संगोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने व संचालन सत्यपाल शर्मा और इंदर नागर ने किया।

संगोष्ठी के दौरान मुख्य वक्ता प्रमोद गुप्ता ने कहा कि कारगिल विजय दिवस को भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में संगोष्ठी व शहीद सैनिकों के परिजनों और उसमें शामिल सैनिकों का सम्मान करके विजय मशाल जुलूस निकाल कर मना रही है।
उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध में शत्रु ऊँची ऊँची पहाड़ियों में छुपकर भारत पर वार कर रहा था तो उस समय के प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने सेना को खुली छूट दी और देश के वीर जवानों ने नीचे से उनका सामना करते हुए कारगिल युद्ध को जीता था।
 एमएलसी नरेन्द्र भाटी ने कहा कि देश की रक्षा के लिए युद्ध में शहीद हुए जवानों को नमन करता हूँ। जिन्होंने अपने शौर्य के बल पर कारगिल विजय आप्रेशन  या पहलगाम के हमले का बदला सिंदूर ऑपरेशन से लेकर देश को गौरवान्वित किया।
जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि कारगिल युद्ध  भारतीय सैनिकों के शौर्य पराक्रम को भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित किया जाएगा।

कार्यक्रम में कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर जवानों के परिजनों और कारगिल युद्ध को लड़ने वाले सैनिकों में कर्नल गिरीश मिश्रा, सूबेदार कमल कुमार, फ्लाइट लेफ्टिनेंट कैप्टन पंचशील,  हवलदार मनोज भाटी, रवि कुमार, नरेन्द्र प्रताप सिंह, लांस नायक हरेन्द्र कुमार, लांस नायक मनोज कुमार, नायक आर्मी योगेंद्र सिंह, कारगिल युद्ध सूबेदार भोपाल सिंह, मेजर कारगिल शौर्य चक्र राकेश शर्मा, शहीद नरेन्द्र भाटी की पत्नी सुरेश देवी, हवलदार ज्ञानेद्र सिंह, सूबेदार तेजवीर सिंह, लेफ्टिनेंट कर्नल परविंदर सिंह, सूबेदार प्रेमचंद, सूबेदार हरिश्चंद्र को सम्मानित किया गया।

संगोष्ठी व सम्मान कार्यक्रम के दौरान पूर्व किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री सुभाष भाटी, जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज, धर्मेन्द्र कोरी, प्रदेश युवा मोर्चा मंत्री सतेन्द्र अवाना, दीपक सिंह, संजय चेची, इन्द्र नागर, सत्यपाल शर्मा, वीरेन्द्र भाटी, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, चन्द्रमणि भारद्वाज, पंकज रावल, अमित शर्मा, गुरु देव भाटी, अर्पित तिवारी, महेश शर्मा, मनोज भाटी, गोविंद वाल्मीकि, संजय भाटी, महेन्द्र नागर, धीर राणा, धर्मेन्द्र भाटी, कपिल गुर्जर, दिनेश भाटी, भगवत प्रसाद शर्मा, विजय कसाना, शक्ति रावल, वरुण धीमान, सतवीर भाटी सहित अन्य उपस्थित रहे।