Noida News : 30 दिसंबर को किसानो की पंचायतआयोजित होने को लेकर पुलिस प्रशासन हुआ अलर्ट

Dec 27, 2024 - 11:50
Noida News : 30 दिसंबर को  किसानो की पंचायतआयोजित होने को लेकर पुलिस प्रशासन हुआ अलर्ट
Symbolic Image
Noida News : अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे जेल में बंद 33 किसानों को बृहस्पतिवार को रिहा कर दिया गया। इनमें रिहा हुए 33 किसानो मे 29 किसान वह भी शामिल है जो बुधवार को  जेल से छूटने के बाद दोबारा से शांति भंग के आरोप में जेल के गेट से गिरफ्तार हुए थे। फिलहाल तीन किसान नेता जेल में बंद है। किसानो की रिहाई के दौरान जेल परिसर के आसपास  हंगामा होने की आशंका के चलते वहां पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। 
Noida News :
 30 दिसंबर को किसानों ने परी चौक के पास महापंचायत की घोषणा की है। इस महापंचायत को किसान नेता राकेश टिकैत संबोधित करेंगे।  महापंचायत में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों के किसान संगठनों के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। पुलिस के अधिकारी इस बात को ध्यान में रखते हुए यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट,नोएडा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण,यमुना विकास प्राधिकरण के कार्यालय के बाहर लगातार निगरानी कर रहे हैं। ग्रेटर नोएडा की लुक्सर जेल से गुरुवार को 29 किसानों को रिहा कर दिया गया। बुधवार सुबह को जेल के बाहर आकर नारेबाजी व हंगामा करने वाले 29 किसानों को  दोबारा से जेल में भेज दिया गया था।
वहीं जिला दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष उमेश भाटी देवटा का कहना है कि कुछ किसान नेता जेल में अभी भी बंद है। उनकी रिहाई के लिए अधिवक्ता साथी आगे भी किसानों के लिए खड़े रहेंगे। किसान की रिहाई के लिए हर संभव प्रयास अधिवक्ताओं की ओर से किया जाएगा। किसान नेता अतुल यादव का कहना है कि सुनील फौजी, रुपेश वर्मा आदि किसानों की रिहाई अबतक नहीं हुई है। जेल अधीक्षक बृजेश कुमार का कहना है कि कुल 33 किसानों को रिहा किया गया है। अब तीन किसान ही जेल मे बंद है।