Noida News : गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने विशेष अभियान के अंतर्गत बीते 24 घंटे में विभिन्न जगहों से 17 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने अवैध हथियार और मादक पदार्थ बरामद किया है।
Noida News :
थाना बादलपुर के प्रभारी निरीक्षक अमरेश कुमार सिंह ने बताया की बीती रात को एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने महेश को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 25 पव्वा देसी शराब बरामद किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में उपनिरीक्षक दीप्ति ने देवेंद्र सिंह पुत्र जगबीर सिंह को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने एक अवैध चाकू बरामद किया है। इसकी गिरफ्तारी छपरौला के पास से हुई है। उन्होंने बताया कि उपनिरीक्षक लोकेंद्र सिंह ने एक सूचना के आधार पर संजय पुत्र महावीर को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने एक चाकू बरामद किया है। इसकी गिरफ्तारी ग्राम खेड़ा धरमपुर के पास से हुई है। उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में थाना पुलिस ने इरशाद पुत्र शहाबुद्दीन को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने एक अवैध चाकू बरामद किया है। उन्होंने बताया कि उप निरीक्षक अंकित तरार ने एक सूचना के आधार पर विवेक पुत्र सतीश को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने एक अवैध चाकू बरामद किया है। उन्होंने बताया कि उप निरीक्षक लोकेंद्र सिंह ने एक सूचना के आधार पर दीपक पुत्र सुखदेव को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने एक अवैध चाकू बरामद किया है।
थाना फेस-दो पुलिस ने बीती रात को एक सूचना का आधार पर एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 500 ग्राम गांजा बरामद किया है। थाना प्रभारी विंध्याचल तिवारी ने बताया कि एक सूचना के आधार पर उप निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बीती रात को अर्जुन मिश्रा पुत्र सतीश को सांइ एंक्लेव के पास से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया है कि वह काफी दिनों से अवैध रूप से गांजा की पुड़िया बेचने के धंधे में संलिप्त है। थाना फेस-तीन के प्रभारी निरीक्षक ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि बीती रात को उप निरीक्षक कमलेश बाबू ने एक सूचना के आधार पर मोहम्मद रूबल पुत्र आलम को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसकी गिरफ्तारी ट्रांसपोर्ट नगर के पास से हुई है। उन्होंने बताया कि तलाशी लेने पर इसके पास से एक चाकू पुलिस को मिला है। उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में उप निरीक्षक उदित सिंह ने सोमवीर पुत्र शीशपाल को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि इसके पास से पुलिस को एक चाकू मिला है। थाना सेक्टर 63 के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने कुलदीप पुत्र रामचंद्र को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसकी गिरफ्तारी एसजेएस हॉस्पिटल के पास से हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि यह चोरी करने की नीयत से घूम रहा था। तलाशी लेने पर इसके पास से पुलिस को एक चाकू मिला है। थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने अशोक तिवारी पुत्र विष्णु दत्त तिवारी को गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर पुलिस को इसके पास से 24 पव्वा देसी शराब मिला है।
थाना जारचा पुलिस ने बीती रात को एक सूचना का आधार पर एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर उसके पास से देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है। थाना जारचा के प्रभारी ने बताया कि एक सूचना का आधार पर थाना पुलिस ने साजिद पुत्र फिरोजुद्दीन को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि सलारपुर गांव के पास से आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। आरोपी जनपद मेरठ का रहने वाला है। थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि यह लूटपाट करने की नीयत से घूम रहा था। थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को उप निरीक्षक शिव प्रताप ने एक सूचना के आधार पर जगदीप उर्फ जग्गू पुत्र शिवदान सिंह को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि तलाशी लेने पर इसके पास से 65 पव्वा देसी शराब बरामद हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी काफी दिनों से अवैध रूप से मदिरा बेच रहा था। उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में उप निरीक्षक संसार सिंह ने रईस पुत्र रंगीन को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि तलाशी लेने पर इसके पास से पुलिस को एक देसी तमंचा और कारतूस मिला है। थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी लूटपाट करने की नीयत से घूम रहा था। उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में उप निरीक्षक ओमप्रकाश निषाद ने सुरेंद्र पुत्र विजयपाल को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि तलाशी लेने पर इसके पास से पुलिस को 48 पव्वा देसी शराब मिली है। इसकी गिरफ्तारी रामनेर पुलिया के पास से हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में उपनिरीक्षक धीरेंद्र सिंह ने विकास उर्फ विकल को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 45 पव्वा देशी शराब बरामद किया है। थाना रबूपुरा के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक अरविंद वर्मा ने एक सूचना के आधार पर बीती रात को सतीश पुत्र भोला सिंह को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इसके पास से देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है। उन्होंने बताया गिरफ्तार आरोपी की उम्र 37 वर्ष है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि यह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की नीयत से अवैध हथियार लेकर घूम रहा था।