Mahakumbh 2025 : आस्था की डुबकी लगाने वाले साइबर ठगो के निशाने पर, पुलिस ने किया सावधान

Jan 6, 2025 - 09:05
Mahakumbh 2025 : आस्था की डुबकी लगाने वाले साइबर ठगो के निशाने पर, पुलिस ने किया सावधान
Maha kumbh symbolic image

Noida News : नोएडा पुलिस ने अलर्ट जारी किया है कि महाकुंभ में आस्था की डूबकी लगाने के लिए वहां पर होटल, कॉटेज और अन्य सुविधाएं बुक करने से पहले सतर्क रहें। साइबर स्कैम के जाल में न फंसे। सिर्फ पंजीकृत वेबसाइट से बुकिंग करवाएं वरना साइबर ठग आपको अपना शिकार बना सकते हैं। पुलिस ने प्रयागराज महाकुंभ में ठहरने के लिए अधिकृत स्थान की सूची और लिंक भी जारी किया है।

Noida News : 

 पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने वाले लोगों को साइबर अपराधी अपने जाल में फंसा रहे हैं। महाकुंभ में बुकिंग के लिए बनाए गए वेबसाइट और लिंक से मिलती- जुलती दर्जनों वेबसाइट साइबर अपराधियों ने बना लिया है। ये लोग लुभावनी स्कीम जारी करके लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रयागराज कुंभ में ठहरने के लिए अधिकृत स्थान की सूची और सभी सुविधाओं के लिए अधिकृत वेबसाइट को डाउनलोड करें नहीं तो साइबर ठग आपको अपना शिकार बना सकते हैं। सस्ते दर पर कॉटेज, होटल बुक करने का झांसा देकर आपकी गाढी कमाई ठग सकते हैं। आप जब महाकुंभ पहुंचेंगे तो पता चलेगा कि आप ठगी के शिकार हो चुके हैं। इसके लिए पुलिस ने एक वीडियो भी जारी किया है।

पुलिस ने एक लिंक जारी किया है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि इस लिंक पर क्लिक करके आप महाकुंभ में कॉटेज, होटल और अन्य सुविधाओं को बुक कर सकते हैं। https://drive.google.com/file/d/1V3h90sX09bHr1CguLC21J2J4SLjii0P4/view?usp=sharing (यह लिंक पुलिस द्वारा जारी किया गया है)

।