Greater Noida News : सड़क हादसे में पैदल जा रही महिला की मौत

Oct 13, 2025 - 13:25
Greater Noida News : सड़क हादसे में पैदल जा रही महिला की मौत
Symbolic Image

Greater Noida News : थाना बीटा- दो क्षेत्र में बीती रात को हुए एक सड़क हादसे मे  पैदल जा रही  एक महिला कोई का अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दिया। इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

Police Station Beta 2 Greater Noida News : थाना बीटा- दो के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि बीती रात को रीना देवी पत्नी संजय पासवान निवासी तुगलपुर उम्र 35 वर्ष डोमिनोज गोल चक्कर अल्फा -वन से परी चौक की ओर पैदल जा रही थी। तभी एक बाइक चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में वह महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया, वहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।