Greater Noida News : दहेज के लिए महिला की हत्या, पति और देवर हिरासत में

Sep 26, 2024 - 17:42
Greater Noida News : दहेज के लिए महिला की हत्या, पति और देवर हिरासत में
Google image

Greater Noida News : थाना बिसरख क्षेत्र के रोजा जलालपुर गांव के पास एक महिला का शव मिला है। महिला के मायके वालों का आरोप है कि उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी हत्या कर दी है।

Greater Noida News : 

 थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आज थाना पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम रोजा जलालपुर के पास एक महिला श्रीमती नीरज उम्र 32 वर्ष का शव पड़ा है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर डाक स्क्वाड और पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे। उन्होंने बताया कि महिला की शादी कुछ समय पर हुई थी। उसके परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी के पति अर्जुन, उसके भाई अजय और परिवार के लोगों ने हत्या कर शव को फेंका है। उनका आरोप है कि शादी के समय से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग कर रहे थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृतका के पति अर्जुन और देवर अजय को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि महिला की 5 वर्ष पूर्व शादी हुई थी।