Greater Noida News : मानसिक तनाव के चलते महिला ने की आत्महत्या

Mar 17, 2026 - 19:55
Greater Noida News : मानसिक तनाव के चलते महिला ने की आत्महत्या
Symbolic Image

Greater Noida News : थाना बिसरख क्षेत्र के गौर सिटी -दो स्थित एग्जॉटिका ड्रीम वैली सोसायटी में रहने वाली एक 31 वर्षीय महिला ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Police Station Bisrakh Greater Noida News : थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि मनीषा सिंह पत्नी आशीष सिंह उम्र 31 वर्ष गौर सिटी -2 के एग्जॉटिका ड्रीम वैली सोसायटी में रहती थी। उन्होंने बीती रात को अपने घर पर अज्ञात कारण के चलते पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।