Greater Noida News : पुलिस मुठभेड़ के दौरान शातिर बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Dec 4, 2024 - 08:19
Greater Noida News : पुलिस मुठभेड़ के दौरान शातिर बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Greater Noida News : थाना ईकोटेक- 3 पुलिस ने बीती रात को एक पुलिस मुठभेड़ के दौरान घरों में घुसकर लूटपाट और चोरी करने वाले गैंग के शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उसके पैर में लगी है। इसके पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्कूटी, देसी तमंचा तथा 5,500 रूपए नगद बरामद किया है। इस बदमाश ने चोरी और लूटपाट की कई वारदातें करनी स्वीकार की है। इसके खिलाफ पूर्व में पांच मुकदमे दर्ज हैं।

Greater Noida News : 

 अपर पुलिस उपायुक्त जोन द्वितीय हदेश कठेरिया ने बताया कि बीती रात को थाना ईकोटेक -3 पुलिस पुराना सुत्याना गांव के पास चेकिंग कर रही थी, तभी बिना नंबर प्लेट लगी एक स्कूटी आती हुई दिखाई दी। स्कूटी सवार को रुकने का इशारा किया गया तो, वह वहां से भाग निकला। उन्होंने बताया कि पीछा करके पुलिस ने उसे घेर लिया। वह स्कूटी छोड़कर जंगल की तरफ भागने लगा। पुलिस से खुद को घिरा हुआ देखकर उसने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई। उन्होने बताया की जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली बदमाश के पैर में लगी। उसकी पहचान कालका प्रसाद उर्फ आदित्य उर्फ नेता पुत्र राम कृपाल वर्मा निवासी थाना जमालपुर जनपद बांदा उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। वह मौजूदा समय में ग्राम नवादा नोएडा में रहता है। उन्होंने बताया कि उसके पास से पुलिस ने 5,500 रूपए नगद, एक देसी तमंचा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद किया है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाश ने पुलिस को बताया कि वह बंद पड़े मकान में चोरी करता है, जो रुपए उसके पास से प्राप्त हुए है वह चोरी की रकम है। उन्होंने बताया कि पुलिस इसके अन्य साथियों के बारे में जानकारी हासिल कर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि इसके खिलाफ पूर्व में चोरी ,गैंगस्टर सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। इसने लूटपाट और चोरी की कई वारदातें करनी स्वीकार की है।