Greater Noida News : एसटीपी टैंक में जहरीली गैस की चपेट में आने से दो लोगों का दम घुटा, मौत

Jul 26, 2026 - 12:21
Greater Noida News : एसटीपी टैंक में जहरीली गैस की चपेट में आने से दो लोगों का दम घुटा, मौत
एसटीपी टैंक में जहरीली गैस की चपेट में आए दो लोगों को बचाने जाता हुआ फायर ब्रिगेड का जवान

Noida News : थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में स्थित एक सोसाइटी के एसटीपी टैंक की सफाई करने गया व्यक्ति मूर्छित हो गया। उसे बचाने गए सिक्योरिटी गार्ड भी मूर्छित हो गया। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि सेक्टर 150 में स्थित एल्डिको सोसाइटी के एसटीपी टैंक की सफाई करने के लिए एक कर्मचारी शशिकांत शर्मा पुत्र ओम प्रकाश निवासी जनपद करौली राजस्थान उम्र 40 वर्ष आज तड़के अंदर घुसे थे। सफाई करते समय वह जहरीली गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गए। उन्हे उसे बचाने के लिए सिक्योरिटी गार्ड आकाश पुत्र भगवान सिंह निवासी जनपद फिरोजाबाद उम्र 22 वर्ष भी टैंक में गए उतर गये। वह भी बेहोश हो गए। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों को एसटीपी टैंक से रेस्क्यू करके बाहर निकाला गया तथा उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। अगर वे इस मामले में कोई शिकायत करते हैं तो पुलिस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच करेगी। उन्होंने बताया कि मौके पर कानून व्यवस्था कायम है।