Greater Noida News : मेडिकल स्टोर में चोरी करने वाले दो गिरफ्तार
Greater Noida News : थाना ईकोटेक तीन क्षेत्र में स्थित एक मेडिकल स्टोर से चोरी करने वाले दो चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने करीब 2 लाख रुपए कीमत की दवाई और अन्य सामान बरामद किया है।
Greater Noida News :
पुलिस उपायुक्त जोन द्वितीय शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि थाना ईकोटेक- तीन क्षेत्र में स्थित एक मेडिकल स्टोर के मालिक ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 10 सितंबर की रात को तीन बदमाशों ने कंचन विहार पुस्ता रोड कुलेसरा स्थित उसके मेडिकल स्टोर से लाखों रुपए कीमत की दवाई, फ्रिज आदि चोरी कर लिया है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही पुलिस ने आज इस घटना में शामिल सलमान पुत्र मोहम्मद आमिर निवासी ग्राम सलारपुर नोएडा तथा नफीस पुत्र शाहिद निवासी ग्राम शाहपुर गढ़ी नोएडा को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनका एक साथी शकील फरार है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने मेडिकल स्टोर से चोरी किए हुए 7 हजार रुपए नगद, आधार कार्ड, एक देसी तमंचा, कारतूस तथा तीन पेटियों में भरी हुई अलग-अलग कंपनी की दवाइयां बरामद की है। बरामद दवाई की कीमत करीब 2 लाख रुपए है। उन्होंने बताया कि घटना में प्रयुक्त महिंद्रा बोलेरो मैक्स को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

