Noida News : कंपनी से गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Noida News : थाना सेक्टर 63 पुलिस ने एक कंपनी से धोखाधड़ी कर एक लाख 7 हजार 170 रूपए हड़पने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसका एक साथी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
Noida News :
थाना सेक्टर 63 के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि 8 सितंबर को एक व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि शरद शर्मा जो कि उनकी कंपनी भारत ई-मार्ट में पूर्व में काम करता था, उसने कंपनी द्वारा भेजे गए माल की पेमेंट धोखाधड़ी करके ग्राहक से हासिल कर ली, तथा पैसे लेकर भाग गया। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही पुलिस ने आज शरद शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। इसके पास से पुलिस ने 30 हजार रुपए नगद बरामद किया है। पूछताछ के दौरान शरद शर्मा ने बताया कि उसने अपने साथी शिवम तिवारी के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था।