Greater Noida News : ग्राइंडर एप के माध्यम से दोस्ती करके लूटपाट करने वाले दो गिरफ्तार

Apr 4, 2025 - 16:03
Greater Noida News : ग्राइंडर एप के माध्यम से दोस्ती करके लूटपाट करने वाले दो गिरफ्तार
Greater Noida News : थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने  ग्राइंडर एप के माध्यम से दोस्ती करके एक लाख रुपए की लूट करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इन्होंने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि वे लोग सोशल मीडिया के माध्यम से युवकों से संपर्क करते हैं, तथा उन्हें मिलने के लिए बुलाते हैं। उसके बाद उनके साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद उनकी वीडियो बनाकर लूटपाट करते हैं। गिरफ्तार आरोपियों ने इस तरह की कई वारदातें करनी स्वीकार की है।
Greater Noida News :
 अपर पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने बताया कि थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने शुक्रवार को एक सूचना के आधार पर अर्पित यादव पुत्र संजीव यादव निवासी जनपद इटावा तथा प्रिंस कुमार पुत्र शैलेंद्र कुमार निवासी जनपद मैनपुरी को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि ये लोग ग्राइंडर एप के माध्यम से युवकों से दोस्ती करते हैं। उन्हें मिलने के लिए बुलाते हैं, तथा युवक के साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद उसकी वीडियो बना लेते हैं। आरोपी युवको के साथ मारपीट करूं उनके साथ लूटपाट करते हैं। उन्होंने बताया कि इनके खिलाफ एक युवक ने थाना नॉलेज पार्क में रिपोर्ट दर्ज करवाया था। उसी के आधार पर आज दोनों की गिरफ्तारी हुई है। उन्होंने बताया कि इन आरोपियों ने इस तरह की कई बारदातें करनी स्वीकार की है।