Greater Noida News : यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा

Nov 24, 2024 - 17:06
Greater Noida News : यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा

Greater Noida News : थाना दनकौर क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में जगद्गुरु श्री कृपाल जी महाराज की एक बेटी की मौत हो गई है, जबकि दो बेटियों समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार जगतगुरु की तीनों बेटियां दो कारों में सवार होकर वृंदावन से सिंगापुर जाने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते दिल्ली जा रही थी। यह घटना आज सुबह की है।

Greater Noida News : 

जगतगुरु श्री कृपालु जी महाराज की बड़ी बेटी की मौत, दो बेटियों समेत सात गंभीर रूप से घायल

 पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि जगतगुरु श्री कृपालु जी महाराज की बड़ी बेटी विशाखा त्रिपाठी, दूसरी बेटी डॉक्टर कृष्ण त्रिपाठी और तीसरी बेटी डॉक्टर श्यामा त्रिपाठी आज सुबह को एक इनोवा कार और कैमरी कार में सवार होकर कुछ लोगो के साथ वृंदावन से यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते दिल्ली एयरपोर्ट पर जा रही थी। इन्हें वहां से हवाई जहाज पड़कर सिंगापुर जाना था। उन्होंने बताया कि आज सुबह के समय थाना दनकौर क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे पर एक कैंटर चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी दोनो कारों में टक्कर मार दिया। इस घटना में तीनों बहनों समेत 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए नोएडा और दिल्ली के अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर डॉक्टर विशाखा त्रिपाठी पुत्री राम कृपालु त्रिपाठी (जगतगुरु श्री कृपालु जी महाराज) उम्र (75) वर्ष की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में घायल डॉ श्यामा त्रिपाठी पुत्री राम कृपालु त्रिपाठी 69 वर्ष, डॉक्टर कृष्णा त्रिपाठी राम कृपालु त्रिपाठी 67 वर्ष, दीपक पुत्र यशपाल 35 वर्ष, हंस पटेल पुत्री शिवाजी पटेल 56 वर्ष, कश्मीरा पटेल पुत्री राम खड़का 53 वर्ष, जानूक खड़का पुत्री राम खड़का उम्र 40 वर्ष, संजय मलिक 57 वर्ष आदि को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि मृतका के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

  वहीं इस मामले में जगतगुरु कृपाल परिषद ने एक शोक संदेश जारी किया है। संदेश में कहा गया की अत्यंत दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है की भक्ति धाम की अध्यक्ष डॉ विशाखा त्रिपाठी की दुर्भाग्यपूर्ण निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार वृंदावन में किया जाएगा। डॉक्टर विशाखा त्रिपाठी की मौत की सूचना पर जगतगुरु कृपाल परिषद से जुड़े लाखों की संख्या में भक्तों के अंदर शोक की लहर फैल गई है। जगतगुरु कृपाल महाराज ने वृंदावन में प्रेम मंदिर का निर्माण करवाया है। जहां पर रोजाना लाखों की संख्या में भक्त दर्शन करने आते हैं। इसके अलावा भी जगतगुरु कृपालु महाराज ने धर्म को बढ़ावा देने के लिए देश-विदेश में कई संस्थानों की स्थापना की है।