Greater Noida News : पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

May 31, 2025 - 13:44
Greater Noida News : पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली
पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली
Greater Noida News : पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली
Greater Noida News : पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

Greater Noida News : थाना बीटा- दो पुलिस ने आज सुबह को एक सूचना के आधार पर तीन बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली एक बदमाश के पैर में लगी है। 

Thana Beta - 2 Greater Noida News : अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) सुधीर कुमार ने बताया कि थाना बीटा- दो पुलिस आज सुबह को चेकिंग कर रही थी, तभी एक ईको कार में सवार होकर कुछ बदमाश आते हुए दिखाई दिए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो वे रुकने की बजाय पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाकर भागने लगे। उन्होंने बताया की जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली आकाश पुत्र राजू सिंह के पैर में लगी है। उन्होंने बताया कि इसके दो साथी मौके से भाग गए थे, जिन्हें कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। उनकी पहचान कृष्ण पुत्र मनोज तथा राम मौर्य पुत्र श्याम बाबू के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि इन बदमाशों के पास से पुलिस ने लूटे हुए दो मोबाइल फोन, ढाई हजार रुपए नगद,दो देसी तमंचा, कारतूस, एक चाकू तथा घटना में प्रयुक्त एक कार बरामद किया है। उन्होंने बताया कि ये लोग राहगीरों को कार में लिफ्ट देकर उनके साथ लूटपाट करते हैं। उन्होंने बताया कि इन बदमाशों के खिलाफ पूर्व में लूटपाट सहित विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।