Noida News : जिला जज ने राजकीय संप्रेषण गृह किशोर का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश
Noida News : गौतमबुद्व नगर के जनपद न्यायाधीश मलखान सिंह ने राजकीय संप्रेषण गृह किशोर स्थित फेस-टू नोएडा का औचक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान संप्रेषण गृह में निवास कर रहे हैं विभिन्न जनपदों के किशोरों से उनके मुकदमों के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा संप्रेषण गृह में निवासित किशोरों के लिए आहार व्यवस्था तथा भौतिक सुख सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
जनपद न्यायाधीश द्वारा निरीक्षण के दौरान राजकीय संप्रेषण गृह किशोर के सहायक अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि मैन्युअल के अनुसार किशोरों के रखरखाव एवं डाइट तथा उनकी भौतिक सुख-सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए।
निरीक्षण के दौरान जनपद न्यायाधीश मलखान सिंह के साथ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंद्र मोहन श्रीवास्तव, जिला प्रोबेशन अधिकारी मनोज पुष्कर, एसीपी वर्णिका सिंह, डिप्टी कलेक्टर वेद प्रकाश पांडे सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

