Greater Noida News : उड़ीसा से गांजा लाकर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बेचने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, 148 किलो गांजा बरामद

Apr 14, 2025 - 12:23
Greater Noida News : उड़ीसा से गांजा लाकर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बेचने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, 148 किलो गांजा बरामद
Google Image

Greater Noida News : थाना बादलपुर पुलिस ने एक सूचना के आधार पर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने 148 किलो 600 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। ये लोग एक आईसर कैंटर में यह गांजा भरकर उड़ीसा प्रांत से एनसीआर में बेचने के लिए लेकर आ रहे थे।

Greater Noida News : पुलिस उपायुक्त जोन द्वितीय शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि बताया कि बीती रात को वरिष्ठ उप निरीक्षक लोकेश चहल अपनी टीम के साथ गस्त पर थे। उन्होंने बताया कि अंबुजा सीमेंट कंपनी के पास एक कैंटर संदिग्ध अवस्था में खड़ा मिला। वहां पर एक व्यक्ति एक थैला लेकर नीचे खड़ा था। शक होने पर पुलिस ने उसे रोक कर तलाशी ली। उसके हाथ में रखे थैले मे गांजा मिला। उसने बताया कि उसके दो अन्य साथी गाड़ी के अंदर बैठे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इनामुल हक पुत्र जमील निवासी जनपद मुजफ्फर नगर , शाहनवाज पुत्र इसराइल निवासी जनपद मुजफ्फर नगर तथा नमन पुत्र ठाकरे आलम निवासी जनपद मुजफ्फर नगर को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आईसर कैंटर की जब तलाशी ली गई तो उसमें से कुल 148 किलो 600 ग्राम अवैध गांजा मिला है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाशों ने पुलिस को बताया कि ये लोग उड़ीसा प्रांत से सस्ते दाम पर गांजा खरीद कर राष्ट्रीय राजधानी में बेचने के लिए लेकर आ रहे थे। उन्होंने बताया कि इन बदमाशों ने पूछताछ के दौरान अपने गैंग के कई साथियों के बारे में जानकारी दी है। एक विशेष टीम बनाकर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं।

Greater Noida News : थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार चाहर ने बताया कि बीती रात को महिला उप निरीक्षक गायत्री चौधरी ने एक सूचना के आधार पर श्रीमती चंदन पत्नी नामवीर को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसकी गिरफ्तारी तिलपता गोल चक्कर के पास से हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि तलाशी लेने पर उक्त महिला के पास से पुलिस को 1 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा मिला है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार महिला ने पुलिस को बताया है कि वह काफी दिनों से अवैध रूप से मादक पदार्थ बेचने के धंधे में संलिप्त है।