Greater Noida News : कोर्ट के आदेश पर हत्या के मामले में वांछित दो हिस्ट्रीशीटर समेत तीन गिरफ्तार
Greater Noida News : हत्या के मामले में फरार चल रहे तीन लोगों को थाना बादलपुर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ कोर्ट ने वारंटी जारी किया था।
Police Station Badalpur Greater Noida News : थाना बादलपुर के प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि ग्राम कुड़ी खेड़ा के रहने वाले आमोद पुत्र धर्मपाल, रोहतास पुत्र राजपाल और मनोज पुत्र धर्मपाल हत्या के मामले में पूर्व में गिरफ्तार हुए थे। कोर्ट द्वारा दी गई जमानत के बाद ये लोग न्यायालय में हाजिर नहीं हो रहे थे। उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए न्यायालय ने वारंट जारी किया था। उसके आधार पर पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर आज कोर्ट मे पेश किया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में रोहतास और मनोज थाना बादलपुर के हिस्ट्रीशीटर है।

