Greater Noida News : चलते ट्रक से टकराकर मर्सिडीज़ कार अंदर घुसी

Jul 11, 2026 - 12:12
Greater Noida News : चलते ट्रक से टकराकर मर्सिडीज़ कार अंदर घुसी

Greater Noida News : थाना बादलपुर क्षेत्र के छपरौला गांव के पास शुक्रवार की देर रात को एक मर्सिडीज कार आगे चल रहे ट्रक में जा टकराई। कार ट्रक के नीचे घुस गई। इस घटना में कार चालक को मामूली चोट आई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार मे फंसे युवक को बाहर निकाल कर उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है।

Police Station Badalpur Greater Noida News : थाना बादलपुर के प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि 11 जुलाई की रात एक बजे के करीब थाना क्षेत्र के छपरौला गांव के पास इंडियन पेट्रोल पंप के सामने नेशनल हाईवे पर आगे चल रहे एक ट्रक से पीछे से आ रही एक मर्सिडीज़ बेंज कार टकरा गई। उन्होंने बताया कि कार के परखच्चे उड़ गए तथा वह ट्रक के अंदर काफी दूर तक घुस गई। कार सवार सुनील कुमार कार के अंदर फंस गया। वह फरीदाबाद से लोहा मंडी गाजियाबाद जा रहे थे। वह इस घटना में घायल हो गए। उन्होंने बताया कि सुनील ने सीट बेल्ट लगाया था, जिसकी वजह से कार का एयरबैग खुल गया। इसके चलते उन्हें गंभीर चोट नहीं आई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की सहायता से कार और ट्रक को सड़क से हटवाया तथा यातायात को सामान्य रूप से चालू किया।