Greater Noida News : युवती को अपने जाल में फंसाकर दूसरे से करवाना चाह रहे थे शादी, 4 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Dec 27, 2024 - 12:47
Greater Noida News : युवती को अपने जाल में फंसाकर दूसरे से करवाना चाह रहे थे शादी, 4 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Symbolic Image
Greater Noida News : थाना सूरजपुर में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी बहन घर से लापता हो गई थी। इस मामले में उन्होंने थाना सूरजपुर में गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया था। पीड़ित के अनुसार उसकी बहन ने उसे वापस आकर बताया कि कुछ लोग उसे अपने जाल में फंसाकर अलीगढ़ ले गए थे ,तथा किसी और के साथ शादी करवाकर उसे ठगना चा चाह रहे थे।
 थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि बीती रात को एक व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी 19 वर्षीय बहन 19 दिसंबर से घर से लापता हो गई थी। 22 दिसंबर को उन्होंने थाना सूरजपुर में उसकी गुमशुदगी  दर्ज कराई थी। पीड़ित के अनुसार बृहस्पतिवार को उसकी बहन घर लौट आई तथा व घबराई हुई थी। उसने अपने घर वालों को बताया कि वह ट्रेन में बैठकर अलीगढ़ चली गई थी। वहां स्टेशन पर प्रदीप भारद्वाज, आमिर, संतोष मिले। तीनों ने उसे दिलासा दिया कि हम तुम्हारी शादी प्रदीप से करवा देंगे। उसके बाद तुम आराम से प्रदीप के साथ रहना। पीड़ित के अनुसार तीनों लोग उसकी बहन को बहलाकर अपनी मौसी मालती पत्नी थान सिंह कोरी के घर पर जनपद अलीगढ़ में ले गए। वहां पर चारों ने उससे कहा कि तेरी शादी प्रदीप से करवा देंगे। उसके साथ आराम से रहना।
Greater Noida News :
पीड़ित कलर उसके बाद प्रदीप एवं अन्य तीनों ने उसकी बहन से  कहा कि हम चारों लोग लड़कियों को अपने जाल में फंसाकर लाते हैं तथा उनकी शादी  किसी ऐसे व्यक्ति से करवाते हैं जिसकी पत्नी नहीं है। एवं उसे शादी की जरूरत है। पीड़ित के अनुसार उसकी बहन से आरोपियों ने कहा कि हम शादी के बदले पैसा लेंगे और तुम्हारी शादी करवा देंगे। दो-तीन दिन बाद तुम्हे वापस लेकर आएंगे। फिर हम सभी गायब हो जाएंगे। चारों ने युवती से कहा कि हमारा यही काम है। अपने जानने वाली लड़की की किसी व्यक्ति से फर्जी शादी कर देते हैं। और पैसा ले लेते हैं। फिर लड़की सहित गायब हो जाते हैं। आरोपियों ने  युवती से कहा कि हम पहले भी कई लड़कियों के साथ मिलकर यह सब कर चुके हैं। पीड़ित के अनुसार जब उसकी बहन को इस बात का पता चला तो वह भाग कर सूरजपुर स्थित अपने घर आई  तथा आपबीती परिवार के लोगों को बताया।  उन्होंने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।