Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के डीजीएम सिविल की सेवा समाप्त

Nov 21, 2024 - 10:00
Greater Noida News :  ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के डीजीएम सिविल की सेवा समाप्त
Google Image
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालिका अधिकारी लक्ष्मी बीएस ने उप महा प्रबंधक सिविल के पद पर तैनात ऋषिपाल सिंह की सेवा समाप्त कर दी है। ऋषिपाल सिंह को 6 महीने के अनुबंध या 65 वर्ष की आयु तक 40 हजार रुपए मासिक वेतन पर नियुक्त किया गया था। उनके कार्यकाल में कई शिकायतें पहुंची थी।
Greater Noida News :
उन्हें कारण बताओं नोटिस जारी किया गया था, लेकिन उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गई है। उप महा प्रबंधक ऋषिपाल सिंह को उनकी सेवा समाप्ति का पत्र जारी करते हुए तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया गया है।