Greater Noida News : थाना जारचा क्षेत्र के छोलस गांव में रहने वाले 24 वर्षीय विकलांग व्यक्ति की बुधवार की देर रात को अज्ञात लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Greater Noida News :
अपर पुलिस उपयुक्त जोन द्वितीय अशोक कुमार सिंह ने बताया कि छोलस गांव में रहने वाला अंकित 24 वर्ष पुत्र कैलाश कल शाम को अपने घर से निकला, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा। उसके घर वाले ढूंढते हुए छोलस गांव के पास एक खाली प्लाट में पहुंचे ,वहां पर उसका लहूलुहान अवस्था में शव मिला। उन्होंने बताया कि जहां पर उसका शव मिला वहां पर कुछ असामाजिक तत्व बैठते हैं।
अपर उपायुक्त ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में मृतक के भाई बॉबी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। अपर उपायुक्त ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वहीं मृतक के परिजनों के अनुसार मृतक विकलांग था। उसकी निर्ममता से हत्या की गई है। परिजनों के अनुसार उसके शरीर और आंख पर गंभीर चोट है। परिजनों के अनुसार मृतक की दादी अस्पताल में भर्ती थी। परिवार के लोग उन्हें अस्पताल में उनका उपचार करवाने के लिए गए थे। मृतक घर पर अकेला था। वह घटनास्थल पर कैसे पहुंचा उन्हें पता नहीं है। मृतक के परिजनों ने कई गंभीर आरोप लगाया है।