Greater Noida News : जर्मन शेफर्ड को कार में रस्सी बांधकर घसीटने वाला गिरफ्तार

Apr 19, 2025 - 13:04
Greater Noida News : जर्मन शेफर्ड को कार में रस्सी बांधकर घसीटने वाला गिरफ्तार

Greater Noida News : थाना दनकौर क्षेत्र में जर्मन शेफर्ड कुत्ते को कार में रस्सी से बांधकर घसीटने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी की कार को भी कब्जे में लेकर जब्त कर लिया है। आरोपी के खिलाफ कुत्ते के मालिक की शिकायत पर केस दर्ज हुआ है। कस्बे की नई बस्ती मोहल्ला निवासी सुधीर इंदौरिया का कहना है कि उनका जर्मन शेफर्ड कुत्ता बुधवार की रात घर के आगे बंधा हुआ था।

Greater Noida News :

पड़ोस के अमित शर्मा के बच्चे को देखकर वह भौंकने लगा था। इस दौरान बच्चा हड़बड़ा कर सड़क पर गिर गया था। इसी बात से गुस्साए अमित ने कुत्ते को पहले तो डंडे से पीटा। इसके बाद उसे स्कॉर्पियो गाड़ी से बांधकर कर घसीटा। इस घटना में कुत्ता गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसका अब भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज अमित शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया।