Greater Noida News : निर्माणाधीन बिल्डिंग से मजदूर गिरा, अस्पताल में हुई मौत

Aug 26, 2024 - 16:15
Greater Noida News : निर्माणाधीन बिल्डिंग से मजदूर गिरा, अस्पताल में हुई मौत
Symbolic image

Greater Noida News : थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के नॉलेज पार्क स्थित एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार से गिर एक युवक गिर गया। उसे अत्यंत गंभीर हालत में उपचार के लिए नोएडा के शारदा अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Greater Noida News : 

 थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि चिरंजीवी पुत्र महेंद्र उम्र 28 वर्ष मूल निवासी जनपद खगड़िया बिहार थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में निर्माणाधीन एक बिल्डिंग में काम कर रहे थे। वह संदिग्ध परिस्थितियों में दीवार से नीचे गिर गए। उन्हें उपचार के लिए शारदा अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि उप निरीक्षक चेतन चौधरी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।