Greater Noida News : अवैध संबंध का विरोध करने पर महिला के साथ पति ने की मारपीट

May 17, 2024 - 10:37
Greater Noida News : अवैध संबंध का विरोध करने पर महिला के साथ पति ने की मारपीट
symbolic Image
Greater Noida News : थाना दनकौर में एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके पति की किसी और महिला से अवैध संबंध है। जब वह पति को रोकती हैं तो वह उसके साथ मारपीट कर गाली गलौज करता है।
 थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि बंटी पुत्री अजय पाल ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी ससुराल ग्राम फतैवा में है।
Greater Noida News :
महिला के अनुसार  उसे शक है कि उसके पति सोनू शर्मा के किसी और महिला से अवैध संबंध है। इस बात को लेकर वह उन्हें टोकती है तो उसके पति उनके साथ मारपीट कर गाली गलौज करता है। पीड़िता के अनुसार उसका पति कहता है कि मैं इसी तरह से अवैध संबंध रखूंगा, जो तुमसे हो कर लो। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।  थाना प्रभारी ने बताया कि इसी मामले में त्रिलोक चंद ने थाना  दनकौर में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके पोते सोनू की उसकी पत्नी बंटी से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। पीड़ित के अनुसार सोनू जब अपनी  डेयरी पर दूध का काम कर रहा था तभी राहुल, रोहित तथा टीटू आदि आए। इन लोगों ने उसके साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया, और जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।