Greater Noida News : चार शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

Jul 16, 2025 - 12:41
Greater Noida News : चार शातिर वाहन चोर गिरफ्तार
चार शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

Greater Noida News : थाना बीटा- दो पुलिस ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर चार शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने चोरी की 5 मोटरसाइकिल, देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है। इन बदमाशों ने वाहन चोरी की दर्जनों वारदातें करनी स्वीकार की है।

Police Station Beta 2 Greater Noida News : थाना बीटा- दो के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि एक सूचना के आधार पर बीती रात को थाना पुलिस ने दिलीप पुत्र ग्रीस, अजय पुत्र सुनील, जैद पुत्र उमर तथा राज पुत्र दिनेश को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इनके पास से विभिन्न जगहों से चोरी की हुई पांच मोटरसाइकिल बरामद किया है। ये बदमाश रेकी करके दो पहिया वाहन चोरी करते हैं। चोरी के वाहन पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर ये लोग चोरी और लूटपाट की घटनाएं कारित करते हैं। इनके पास से पुलिस ने अवैध हथियार भी बरामद किया है।