Greater Noida News : पुलिस मुठभेड़ के दौरान गोकशी करने वाले पांच बदमाश गिरफ्तार, 2 के पैर में लगी गोली
Greater Noida News : थाना रबूपुरा पुलिस ने गोकशी करने वाले 5 बदमाशों को आज तड़के एक मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली दो बदमाशों के पैर में लगी है। कांबिंग के दौरान पुलिस ने उनके तीन साथियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने गोकशी करने में प्रयुक्त होने वाला ऑटो रिक्शा, गोवध के लिए रखे हुए उपकरण, चाकू, सीरींज, इंजेक्शन, आरी, लोहे का नुकीला सरिया, दो मोहरे, रस्सी का टुकड़ा, चार खाली प्लास्टिक के कट्टे बरामद किया है। घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
Police Station Rabupura Greater Noida News : अपर पुलिस उपायुक्त जोन तृतीय सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि थाना रबूपुरा पुलिस आज तड़के रोनीजा कट पर चेकिंग कर रही थी, तभी एक संदिग्ध ऑटो रिक्शा आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने ऑटो रिक्शा रुकने का इशारा किया तो बदमाश रुकने की बजाए वहां से भागने लगे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पीछा करके ऑटो रिक्शा को घेर लिया। अपने आपको पुलिस से घिरा हुआ देख बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से गोली चलानी शुरू कर दी। उन्होंने बताया की जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा चलाई गई गोली सैयद अमीन पुत्र सैयद हुसैन निवासी ओखला उम्र 35 वर्ष, गोरामिया पुत्र अमीर हुसैन निवासी नुहू मेवात हरियाणा उम्र 32 वर्ष के पैर में लगी है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने दो देशी तमंचे, कारतूस आदि बरामद किया है। घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
उन्होंने बताया कि मौके से तीन बदमाश आटो मे सवार होकर पुलिस पर गोली चलाते हुए अंधेरे में भागे। उनका पुलिस ने पीछा किया। पुलिस ने कांबिंग के दौरान मुन्सर कमाल पुत्र समुचल आलम निवासी नूहू हरियाणा उम्र 24 वर्ष, मोहम्मद बिलाल पुत्र मोहम्मद इकबाल निवासी नुहू मेवात हरियाणा उम्र 23 वर्ष, पुष्पेंद्र कुमार पुत्र बच्चन सिंह निवासी मदनपुर खादर जेजे कॉलोनी थाना कालिंदी कुंज दिल्ली उम्र 24 वर्ष को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इन बदमाशों के खिलाफ एनसीआर के कई थानों में गोवध के मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि 26 फरवरी को थाना रबूपुरा क्षेत्र में गोवंश मिला था। इस मामले में यही बदमाश शामिल थे, तथा वांछित चल रहे थे।

