Greater Noida News : निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरकर बुजुर्ग की मौत

Jun 12, 2026 - 23:24
Greater Noida News : निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरकर बुजुर्ग की मौत
Symbolic Image

Greater Noida News : थाना सूरजपुर क्षेत्र के साकीपुर गांव में निर्माणाधीन मकान से गिरकर एक 80 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Police Station Surajpur Greater Noida News : थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि असलम पुत्र मोहम्मद बदरुल मूलनिवासी जनपद मधेपुरा बिहार उम्र 80 वर्ष साकीपुर गांव में एक निर्माणाधीन मकान में शटरिंग का काम कर रहे थे। तभी वह ऊपर से असंतुलित होकर नीचे गिर गए। उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया ,उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि अगर मृतक के परिणाम इस मामले में कोई शिकायत करेंगे तो घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच करेगी।