Greater Noida News : दहेज न लाने पर दो बच्चों की मां पर जानलेवा हमला

Aug 9, 2024 - 19:29
Greater Noida News : दहेज न लाने पर दो बच्चों की मां पर जानलेवा हमला
Symbolic Image

Greater Noida News : थाना दनकौर में एक महिला ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक मुनेद्र कुमार सिंह ने बताया कि रूबी पुत्री जगत सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 9 दिसंबर वर्ष 2016 को उनकी शादी पुष्पेंद्र पुत्र वीरेंद्र के साथ हुई थी।

Greater Noida News :

 पीड़िता का आरोप है कि उसके और पुष्पेंद्र के दो बच्चे हैं। पीड़िता के अनुसार शादी के समय से ही उसके ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। पीड़िता के अनुसार दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने उसका गला दबाकर उसकी हत्या करने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि महिला ने अपने पति पुष्पेंद्र और उसके परिवार के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। महिला का आरोप है कि उसके पति ने दूसरी शादी करने के लिए हिंदू धर्म से इस्लाम धर्म स्वीकार कर लिया। जब इस बात की सूचना उसने पुलिस को देनी चाही तो उक्त लोगों ने उसके ऊपर जानलेवा हमला किया। महिला के अनुसार इस घटना की वीडियो और फोटो भी उसके पास है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्जकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।