Greater Noida News : डकैतों ने लूट के इरादे से घर पर बोला धावा, जाग होने पर पथराव करके भागे

May 24, 2024 - 17:01
Greater Noida News : डकैतों ने लूट के इरादे से घर पर बोला धावा, जाग होने पर पथराव करके भागे
Google image

Greater Noida News : थाना सूरजपुर क्षेत्र के डेल्टा -3 सेक्टर में रहने वाले एक व्यक्ति के घर पर आधा दर्जन बदमाशों ने धावा बोला। इसी बीच घरवाले जाग गए, तथा उन्होंने शोर मचा दिया। बदमाश घर वालों के ऊपर पत्थर बरसाकर मौके से भाग गए।

Greater Noida News : 

 थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक पुष्पराज सिंह ने बताया कि विजयपाल सिंह ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह डेल्टा -3 सेक्टर में रहते हैं। पीड़ित के अनुसार 17 मई को उनके घर पर रात 3 बजे के करीब कुछ बदमाश कमरे की खिड़की निकाल कर घुस गए, तभी परिवार के कुछ सदस्य जाग गए। उन्होंने शोर मचा दिया। बदमाश उनके परिजनों पर पत्थर से वार करते हुए मौके से भाग गए। पीड़ित के अनुसार जब उन्होंने सेक्टर में लगे एक व्यक्ति के घर के आगे का सीसीटीवी कैमरा देखा तो 6 बदमाश वहां से पैदल जाते हुए दिखाई दिए। उन्होंने आशंका व्यक्त की है कि बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की नीयत से उनके घर पर आए थे। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।