Greater Noida News : कार चालक ने मारी टक्कर, युवक घायल

Jul 21, 2025 - 13:56
Greater Noida News : कार चालक ने मारी टक्कर, युवक घायल
Google Image

Greater Noida News :  थाना बीटा - 2 में एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि एक कार चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसके बेटे को टक्कर मार दिया।

Police Station Beta 2 Greater Noida News थाना बीटा - 2 के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि श्रीमती इंदू सिंह ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 18 जुलाई की रात को उनका बेटा कौस्तुभ सिंह अपने घर से जा रहा था। उसके साथ उसके मित्र कृष्णा, शनि और शिवम थे। इसी दौरान तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक कार चालक ने उन्हें टक्कर मार दिया। इस घटना में उनका बेटा घायल हो गया। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।