Greater Noida News : अज्ञात युवक का शव पेड़ की डाल से लटका हुआ मिला, हत्या की आशंका

Jul 19, 2024 - 11:19
Greater Noida News : अज्ञात युवक का शव पेड़ की डाल से लटका हुआ मिला, हत्या की आशंका
google image
Greater Noida News : थाना बीटा -2 के पी- थ्री गोल चक्कर के पास एक 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस को पेड़ से लटका हुआ मिला है। पुलिस को आशंका है कि उसने आत्महत्या किया है। वहीं आसपास के लोगों में चर्चा है कि उसकी हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
Greater Noida News :
 पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि बीती रात को थाना बीटा- दो पुलिस को सूचना मिली कि पी-3 गोल चक्कर के पास  ग्रीन बेल्ट में एक व्यक्ति जिसकी पहचान नहीं हो पाई है, और उसकी उम्र 35 वर्ष है, उसका शव पेड़ की डाल से लटका हुआ है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि आसपास के लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस शव की शिनाख्त  कराने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया  ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उक्त व्यक्ति ने मानसिक तनाव के चलते पेड़ की डाल से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। वहीं मौके पर इकट्ठे लोगों का मानना है कि युवक की हत्या कर उसके शव को पेड़ से लटकाया गया है। घटना की सूचना पाकर मौके पर भारी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए थे। खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पाई है।