Greater Noida News : इवनिंग वॉक पर निकले व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

Greater Noida News : थाना बीटा- दो में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके दोस्त इवनिंग वाॅक पर घर से निकले थे, तभी एक अज्ञात वाहन चालक ने उन्हें टक्कर मार दिया। अत्यंत गंभीर हालत में उनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
Greater Noida News :
थाना बीटा- दो के प्रभारी निरीक्षक विद्युत गोयल ने बताया कि जगन्नाथ शर्मा पुत्र गंगा शरण शर्मा निवासी जेपी ग्रीन ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 9 सितंबर को वह अपने मित्र के के माहेश्वरी के साथ इवनिंग वाॅक के लिए निकले थे। वह जैसे ही जेपी सोसाइटी के कावेरी गेट के सामने पहुंचे एक अज्ञात वाहन चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में के के माहेश्वरी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।