Greater Noida News : युवती को आत्महत्या के लिए विवश करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Greater Noida News : गौतम बुद्ध नगर के ईकोटेक- तीन थाना क्षेत्र के हबीबपुर गांव में किराए के मकान में रहने वाली एक युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले आरोपी को पुलिस ने बीती रात को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आज आरोपी को कोर्ट में पेश किया। न्यायालय ने उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
Police Station Ecotech-3 Noida News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि जनपद देवरिया के रहने वाले विजय कुमार ने इकोटेक तीन थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। उनका आरोप है कि उनकी 23 वर्षीय पुत्री वर्तमान में हबीबपुर गांव में किराये के मकान में रहती थी। वह पिछले तीन साल से एक ऑटो पार्ट्स बनाने वाली कंपनी में कार्यरत थी।
इसी कंपनी में बुलंदशहर निवासी विक्रांत शर्मा भी काम करता है। काम के दौरान आरोपी उनकी पुत्री के संपर्क में आया। आरोप है कि विक्रांत ने युवती को शादी का झांसा दिया और उसके साथ दुर्व्यवहार किया। जब युवती ने शादी का दबाव डाला तो आरोपी टालमटोल करने लगा और कथित रूप से उसकी अश्लील तस्वीरें दिखाकर ब्लैकमेल करने लगा था। इस कारण युवती ने 16 सितम्बर को आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी विक्रांत को गिरफ्तार किया है।