Greater Noida News : शादी का झांसा देकर युवती से बलात्कार करने का आरोपी गिरफ्तार

Jun 13, 2025 - 13:20
Greater Noida News : शादी का झांसा देकर युवती से बलात्कार करने का आरोपी गिरफ्तार
Google Image

Greater Noida News : शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को थाना बिसरख पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Police Station Thana Bisrakh Greater Noida News : थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि एक युवती ने अप्रैल माह मे थाने मे रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह थाना बिसरख क्षेत्र के अंतर्गत प्रॉपर्टी का कार्य करती थी। वर्ष 2021 में प्रॉपर्टी के काम में ही अभियुक्त गुरूचरन सिंह का वादिया से संपर्क हुआ। दोनों के मध्य बातचीत होने लगी। अभियुक्त द्वारा वाडिया से शादी करने का वादा किया गया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए। कुछ समय बाद आरोपी ने वादिया से बातचीत करनी बंद कर दी, और शादी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने बताया कि पीड़िता ने अप्रैल माह में थाना बिसरख में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी का नाम गुरु चरण सिंह निवासी पटेल नगर दिल्ली है। उसकी उम्र 33 वर्ष है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया जहां से कोर्ट ने उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।