Greater Noida News : निर्माणाधीन गौशाला में बेल्डिंग करते समय ऊंचाई से गिरने से एक व्यक्ति की मौत

Sep 27, 2026 - 18:16
Greater Noida News : निर्माणाधीन गौशाला में बेल्डिंग करते समय ऊंचाई से गिरने से एक व्यक्ति की मौत
Symbolic Image

Greater Noida News : थाना दनकौर क्षेत्र के धनोरी गांव के पास निर्माणाधीन गौशाला में वेल्डिंग का काम करते समय एक व्यक्ति ऊंचाई से नीचे गिर गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

Police Station Dankaur Greater Noida News : थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गुलजार पुत्र शौकत उम्र 28 वर्ष मूल रूप से स्याना जनपद बुलंदशहर के रहने वाले थे। वह धनोरी गांव के पास स्थित निर्माणाधीन गौशाला के निर्माण कार्य में लगे हुए थे। वह बेल्डिंग का काम कर रहे थे। इसी बीच बीती रात को वह ऊंचाई से असंतुलित होकर नीचे गिर गए। गंभीर हालत में उनको उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान आज सुबह उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।