Greater Noida News : करवाचौथ पर मार्केट से मेहंदी लगवाकर लौट रही दो बहनों के साथ एक व्यक्ति ने अश्लील हरकत की। महिला ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने उन्हे गिरफ्तार कर लिया है।
Greater Noida News :
थाना बीटा- 2 के प्रभारी निरीक्षक विद्युत गोयल ने बताया कि बीती रात को एक महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह अपनी बहन के साथ मेहंदी लगवाकर घर लौट रही थी, तभी वहां पर विकास सिंह नामक युवक आया और उसने उसके और उसकी बहन के साथ अश्लील हरकत करने शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि उन्होंने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी विकास को गिरफ्तार कर लिया।