Greater Noida News : धर्म छोड़कर  की शादी, सड़क पर मिली मौत

Jun 8, 2024 - 12:42
Greater Noida News : धर्म छोड़कर  की शादी, सड़क पर मिली मौत
symbolic Image
Greater Noida News : थाना बीटा- दो क्षेत्र के परी चौक पर वाहन के इंतजार में अपने पति के साथ खड़ी एक महिला मूर्छित होकर नीचे गिर गई। इस घटना में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Greater Noida News :
 पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि रुखसाना (26 वर्ष) पत्नी मिथुन राय अपने पति के साथ यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट पर खड़ी थी। वह आगरा जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी, तभी अचानक वह सड़क पर गिर पड़ी। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को जांच के दौरान पता चला है कि दोनों ने प्रेम विवाह किया था, दोनो आगरा  घूमने जा रहे थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
 थाना बीटा- दो के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दीपक उम्र 25 वर्ष एच्क्षर गांव में रहते थे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। परिजनों के अनुसार वह शराब का ज्यादा सेवन करते थे। उन्होंने बताया की मौत के कारण का पता लगाने के लिए पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।