Ghaziabad News : सिपाही भर्ती में दौड़ लगाने वाले दो अभ्यर्थियों की मौत
Ghaziabad News : यूपी पुलिस आरक्षी (नागरिक पुलिस) एवं समकक्ष पदों की भर्ती के दौरान दौड लगाते समय दो अभ्यथियों की तबियत बिगड़ गयी । मंगलवार को दोनों की उपचार के दौरान मौत हो गर्ड।
डीसीपी मुख्यालय बलवंत सिंह ने बताया कि रविवार को दौड लगाते समय अभ्यथी अतुल पुत्र सूनील निवासी जनपद मथुरा की तबियत अचानक बिगड गई। गंभीर हालत में अतुल को जिला अस्पताल से दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान अतूल की आज मौत हो गई।
उन्होने बताया कि मंगलवार को दौड़ लगाते समय अभ्यथी विवेक पुत्र बालेंद्र निवासी शामली की तबियत बिगड गर्ड। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान विवेक की भी मौत हो गई। दोनों अभ्यर्थियो के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

