Ghaziabad News : किशोरी के साथ बलात्कार, गर्भवती होने पर परिजनों को चला पता

Apr 24, 2026 - 20:47
Ghaziabad News : किशोरी के साथ बलात्कार, गर्भवती होने पर परिजनों को चला पता
Symbolic Image

Ghaziabad News : थाना विजयनगर क्षेत्र के सेक्टर-नौ स्थित एक कॉलोनी में रहने वाली नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिजनों को इसका पता तब चला है, जब वह पांच माह की गर्भवती हो गई। पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसको शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है।

 

एसीपी नगर कोतवाली उपासना पांडेय ने बताया कि 16 वर्षीय किशोरी की तबीयत अचानक खराब हुई। उसको उल्टी और चक्कर आने लगे। इस पर उसकी मां उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंची। वहां चिकित्सकों ने मेडिकल परीक्षण किया तो किशोरी पांच माह की गर्भवती निकली। घर आकर मां ने किशोरी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने आरोपी शशि निवासी जनपद अलीगढ़ के बारे मे बताई।

एसीपी के अनुसार, पीड़िता ने अपनी मां को बताया कि उसके मामा के पड़ोस में रहने वाला युवक शशि पांच माह पूर्व उसके घर में घुस आया और अकेले पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने इस बारे में किसी को बताने पर उसकी व भाई की हत्या करने की धमकी दी। इससे भयभीत पीड़िता ने परिजनों को घटना की जानकारी नहीं दी थी।