Dadri News : ट्रक ने मारी बाइक में टक्कर, दो घायल, एक की मौत
Dadri News : थाना दादरी क्षेत्र में हुई एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
Police Station Dadri News : थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि बीती रात को राजेश पुत्र गिरीश चंद्र ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह मूल रूप से जनपद मैनपुरी के रहने वाले हैं। पीड़ित के अनुसार 17 नवंबर की देर रात को उनका बेटा दीपक को उसका दोस्त अजय मैनपुरी से मोटरसाइकिल पर सवार होकर ड्यूटी करने के लिए नोएडा जा रहे थे। पीड़ित के अनुसार जैसे ही वे लोग दादरी के टोल प्लाजा के पास पहुंचे एक ट्रक चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दिया। पीड़ित के अनुसार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया, वहां से उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया। पीड़ित के अनुसार बीती रात को उपचार के दौरान दीपक की मौत हो गई, जबकि उसके साथी की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

