Noida News : मुलायम सिंह यादव के प्रति छपे लेख से आक्रोशित सपा कार्यकर्ताओं ने इंडिया टुडे कि ऑफिस में पहुंचकर किया विरोध प्रदर्शन

Nov 19, 2025 - 14:16
Noida News : मुलायम सिंह यादव के प्रति छपे लेख से आक्रोशित सपा कार्यकर्ताओं ने इंडिया टुडे कि ऑफिस में पहुंचकर किया विरोध प्रदर्शन
मुलायम सिंह यादव के प्रति छपे लेख से आक्रोशित सपा कार्यकर्ताओं ने इंडिया टुडे कि ऑफिस में पहुंचकर किया विरोध प्रदर्शन

Noida News : इंडिया टुडे पत्रिका में छपे एक लेख से समाजवादी पार्टी के नेता काफी आक्रोशित हो गए हैं। आज उन्होंने दोपहर के समय इंडिया टुडे के नोएडा के फिल्म सिटी स्थित ऑफिस के बाहर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस व्यवस्था की गई थी। पुलिस के अधिकारियों ने सपा नेताओं को समझाने का प्रयास किया। इंडिया टुडे में लेख छपा है कि "गांधारी के श्राप ने मुलायम सिंह यादव के परिवार में उत्तराधिकारी युद्ध की भविष्यवाणी कैसे की" इस बात को लेकर सपा के नेता काफी आक्रोशित हो गए हैं। इस लेख में एक फोटो भी छपी है, जिसमें मुलायम सिंह यादव के दोनों हाथों के सपा परिवार के लोग खींचते हुए नजर आ रहे हैं। फोटो में एक तरफ रामगोपाल और अखिलेश यादव हैं, तो दूसरी तरफ शिवपाल यादव और अमर सिंह दिखाई दे रहे हैं।

Samajwadi Party : समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव राकेश यादव ने बताया कि इस लेख से सपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव और सपा के बड़े नेताओं को अपमानित करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि मीडिया की कलम एक तरफा नहीं होनी चाहिए। अगर मीडिया की कलम झुक जाएगी तो लोकतंत्र में लोग अपनी आवाज कैसे उठाएंगे, तथा गरीब लोगों की बात सरकार तक कैसे पहुंचेगी। प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी के कई नेता मौजूद रहे।